Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
उड़ीसा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना में सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इस दुर्घटना को लेकर एक पोस्ट के जरिए दावा किया गया कि जिस जगह दुर्घटना हुई थी, वहां एक मस्जिद मौजूद है। इसके अलावा एक पोस्ट शेयर कर दावा किया गया कि स्वीडन दुनिया का ऐसा पहला देश है, जिसने सेक्स को खेल के रूप में मान्यता दे दी है। सोशल मीडिया यूजर्स ने मंदिर और मस्जिद को लेकर भी एक दावा तेजी से शेयर किया। एक वीडियो शेयर कर कहा जाने लगा कि देश के मंदिरों पर टैक्स लगता है, लेकिन मस्जिदों पर कोई टैक्स नहीं लगता। इसी तरह कई अन्य मामलों पर इस हफ्ते वायरल हुए टॉप 5 फेक ख़बरों का फैक्ट चेक इस रिपोर्ट में पढ़ा जा सकता है।

बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो गई। दावा किया जाने लगा कि जिस जगह यह दुर्घटना हुई थी वहां मस्जिद मौजूद है। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी निकला। पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो को शेयर कर कहा जाने लगा कि मोदी बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री की कथा सुन रहे थे। हमारी जांच में यह दावा फर्जी निकला। पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

कई मीडिया संस्थानों ने एक खबर को प्रकाशित करते हुए दावा किया कि स्वीडन दुनिया का पहला देश बन गया है, जिसने सेक्स को खेल के रूप में मान्यता दे दी है। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

एक वीडियो को शेयर कर सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि देश में मंदिरों पर तो टैक्स लगता है, लेकिन मस्जिदों पर टैक्स नहीं लगाया जाता। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति द्वारा एक महिला की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। पोस्ट शेयर कर दावा किया गया कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मुस्लिम है, जो अपनी हिन्दू पत्नी की पिटाई कर रहा है। हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
JP Tripathi
June 22, 2024
Runjay Kumar
June 15, 2024
JP Tripathi
June 8, 2024