Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
इस हफ्ते रामनवमी पर देश के कई हिस्सों में हुई हिंसा को लेकर तमाम फर्जी पोस्ट वायरल होते देखे गए। एक पोस्ट के जरिए दावा किया जाने लगा कि वड़ोदरा में एक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस ने लाठियां भांजी। एक पोस्ट को शेयर कर दावा किया गया कि SBI की पूर्व अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में बोलने की आजादी नहीं है। एक अन्य पोस्ट के जरिये दावा किया गया कि रामनवमी के अवसर पर बुर्ज खलीफा पर भगवान राम की तस्वीर प्रदर्शित की गई। इसी तरह कई अन्य फर्जी पोस्ट भी वायरल हुए, जिनका फैक्ट चेक इस रिपोर्ट में पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया जाने लगा कि पीएम मोदी की डिग्री फर्जी है, क्योंकि उनकी 1983 की गुजरात यूनिवर्सिटी वाली डिग्री पर जिस वाइस चांसलर के. एस. शास्त्री के हस्ताक्षर हैं उनका कार्यकाल 1981 में ही खत्म हो गया था। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया गया कि SBI की पूर्व अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य ने कहा है कि मोदी सरकार में बोलने की आजादी नहीं है। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया गया कि रामनवमी के दौरान दुबई के बुर्ज खलीफा पर भगवान राम की तस्वीर प्रदर्शित की गई। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि पश्चिम बंगाल में मुस्लिमों की भीड़ हिन्दुओं पर प्राणघातक हमला कर रही है। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जाने लगा कि यह वड़ोदरा में रामनवमी के मौके पर हुई पत्थरबाजी का वीडियो है। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
JP Tripathi
June 22, 2024
JP Tripathi
June 8, 2024
JP Tripathi
June 2, 2024