Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा की ख़बरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। इस दौरान सोशल मीडिया यूजर्स ने कई ऐसे कंटेंट शेयर किए जो भ्रामक या फेक थे। इसके अलावा ‘कच्चा बादाम’ फेम भुवन बादायकर की रेलवे में मैनेजर की नौकरी मिलने की अफवाह ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। हमारी टीम द्वारा इस हफ़्ते वायरल हुए कुछ ऐसे ही फेक दावों का फैक्ट चेक किया गया है, जिन्हें इस लेख में पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो के साथ दावा किया गया था कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक पुलिसकर्मी को धमकी दी है। हमारी पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक साबित हुआ। पूरा फैक्ट चेक यहाँ पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा महिलाओं को गाड़ी में बैठाते हुए एक वीडियो वायरल हो गया। दावा किया जाने लगा कि यह खरगोन का वीडियो है जहां पत्थरबाज महिलाओं को पुलिस ने जेल भेज दिया। हमारी पड़ताल में वायरल वीडियो भ्रामक साबित हुआ। पूरा फैक्ट चेक यहाँ पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति की पिटाई के वीडियो को शेयर कर दावा किया गया कि प्रतीक तिवारी नामक एक दबंग व्यक्ति ने दलित युवक की पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई। हमारी पड़ताल में वायरल हुआ दावा भ्रामक साबित हुआ। पूरा फैक्ट चेक यहाँ पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो के साथ दावा किया गया था कि ‘कच्चा बादाम’ गाने के गायक भुवन बादायकर को रेलवे में मैनेजर की नौकरी मिल गई है। हमारी पड़ताल में शेयर किया गया दावा फेक साबित हुआ। पूरा फैक्ट चेक यहाँ पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया गया कि पंजाब की मौजूदा सरकार के शासनकाल में ड्रग माफियाओं ने डॉ नेहा शौरी नामक एक ड्रग इंस्पेक्टर की हत्या कर दी। हमारी पड़ताल में शेयर किया गया दावा भ्रामक साबित हुआ। पूरा फैक्ट चेक यहाँ पढ़ा जा सकता है।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Shaminder Singh
May 16, 2024
JP Tripathi
June 22, 2024
JP Tripathi
June 8, 2024