Saturday, April 25, 2026

Fact Check

क्या तबरेज के लिए इस्लाम कबूल करेंगे हज़ारों हिन्दू परिवार? यहां जान सकते हैं पूरा सच

banner_image
Claim

अगर तबरेज को इंसाफ़ नहीं मिला तो हम हिन्दू 1600 परिवार है तकरीबन 8000 लोग है हम इस्लाम कबूल कर लेंगे – सुनिये

Verification-
झारखण्ड में कथित मॉब लिंचिंग का शिकार हुए तबरेज़ अंसारी को लेकर एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया में शेयर किए जा रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यदि मृतक को न्याय नहीं मिला तो 8000 हिन्दू परिवार इस्लाम कबूल कर लेंगे। ट्विटर पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है लेकिन वीडियो में आवाज की गति को धीमा कर दिया गया है।
बारीकी से खोजने पर हमें यह वीडियो फेसबुक पर भी मिल गई जहां इसे कई यूजर्स ने तबरेज से जोड़कर शेयर किया है।
पड़ताल के दौरान यूट्यूब पर एक वीडियो प्राप्त हुआ। लेकिन यह वीडियो साल 2018 में अपलोड किया गया है। वीडियो को गौर से सुनने पर पता चला की कुछ लोगों की भीड़ में खड़ा एक व्यक्ति मीडिया से बात करते हुए शिक्षामित्रों की बात करता हुआ नज़र आ रहा है। व्यक्ति कहता हुआ सुना जा सकता है कि यदि शिक्षामित्रों के साथ न्याय नहीं हुआ तो वे लोग परिवार सहित इस्लाम स्वीकार कर लेंगे। व्यक्ति यह भी कह रहा है कि इस्लाम स्वीकार करने के साथ ही अल्ला-हू-अकबर के नारे भी लगाएंगे।
शिक्षामित्रों के परिवारों द्वारा न्याय ना मिलने पर इस्लाम कबूल करने की खबर, जुलाई साल 2017 में दैनिक जागरण  सहित कई अन्य समाचार संस्थानों ने प्रकाशित की थी। खबर के मुताबिक़ यूपी में शिक्षामित्रों ने शिक्षक ना बनाए जाने पर इस्लाम कबूल करने की बात कही थी।
हमारी पड़ताल में यह साफ हो गया कि वायरल हो रहा वीडियो पुराना है और इसका मृतक तबरेज अंसारी से कोई सम्बन्ध नही है।
Tools Used
  • InVID
  • Twitter Advance Search
  • FB Search
  • Youtube

Result

False

image
यदि आप किसी दावे का सच जानना चाहते हैं, किसी तरह की प्रतिक्रिया देना चाहते हैं या हमारे किसी फैक्ट चेक को लेकर शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो हमें +91-9999499044 पर व्हाट्सएप या checkthis@newschecker.in​. पर ईमेल करें. आप हमारे Contact Us पेज पर जाकर वहाँ मौजूद फॉर्म भी भर सकते हैं.
Newchecker footer logo
ifcn
fcp
fcn
fl
About Us

Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check

Contact Us: checkthis@newschecker.in

14,935

Fact checks done

FOLLOW US
imageimageimageimageimageimageimage