Copyright © 2022 NC Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.
Fact Check
मध्यप्रदेश का नही है यह वायरल वीडियो, शेयर करने से पहले पढ़ें पूरी खबर
Claim
मध्य प्रदेश के एक चर्च में हिन्दू युवती को भीड़ ने जलाकर मार डाला। सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही लड़की चर्च में प्रार्थना करने गई थी जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया।
Hindu girl burnt alive in Madhya Pradesh because she attended a Prayer meeting in a Christian Church. Please send this around so that the whole world may see Indian intolerant face. The real Hell on the planet Earth Just see the ugliest Face Of “Incredible India”Please Share pic.twitter.com/5kX5RrS8u9
— Kashif Ali (@Kashifa20230034) June 23, 2019
Verification
दिल को हिला देने वाला एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में तेजी से शेयर किया जा रहा है। वायरल सन्देश में सड़क के बीचों-बीच जलती हुई एक लड़की की वीडियो को दिखाया गया है। इन दिनों यह सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। दावे के मुताबिक़ एक हिन्दू युवती को चर्च में जाने की सजा दी गई है। क्या वाकई मध्यप्रदेश में किसी लड़की को जिन्दा जलाया गया है इस बात की पड़ताल आरम्भ की।
इस दौरान नई दुनिया समाचार का एक लेख प्राप्त हुआ। इसमें एक लड़की को जलाने की खबर छपी है। मामला शहडोल जिले के एक गाँव का है जहां एक युवती को जला कर मार दिया गया। हालांकि यह खबर वायरल सन्देश से भिन्न है।
मध्यप्रदेश से प्रकाशित कई समाचार माध्यमों को बारीकी से खंगाला लेकिन कहीं भी ऐसी खबर नजर नही आई जहां किसी लड़की को चर्च जाने पर ज़िंदा जला दिया गया हो।
वायरल वीडियो को बारीकी से खोजने पर पता चला कि इसे कई सालों से सोशल मीडिया में अलग-अलग तरीके से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को साल 2016 में भी शेयर किया गया था। डी ममास नमक फेसबुक यूजर ने इसे शेयर किया था। वीडियो में खड़े दिखाई दे रहे लोगों की भाषा भारतीय भाषा से मेल नहीं खाती।

वीडियो को सोशल मीडिया में बेतहाशा शेयर किया गया है। जब बारीकी से वीडियो की पड़ताल की तो पता चला कि मध्यप्रदेश के किसी भी चर्च में ऐसा कोई भी वाकया घटित नहीं हुआ है। दरअसल यह वीडियो ग्वाटेमाला के रिओ का है। यहां एक 16 साल की लड़की को भीड़ द्वारा पहले पीटा गया फिर उसे ज़िंदा जला दिया गया।
इंडिपेंडेंट नामक वेबसाइट ने पूरे मामले को कवर किया था। यह घटना साल 2015 की है। लेख में बताया गया है कि ग्वाटेमाला में इस तरह के क्राइम रेट तेजी से बढे हैं।
पड़ताल के दौरान ही CNN का एक लेख प्राप्त हुआ। इसमें साफ़ दिखाया गया है कि वीडियो में एक भीड़ लड़की को बुरी तरह से पीट रही है। लड़की बचने के लिए लोगों से मदद मांगती है लेकिन कोई भी आगे नहीं आता। पीट-पीटकर अधमरा करने के बाद भीड़ ने उसे आग के हवाले कर दिया। खबर के मुताबिक ग्वाटेमाला ऐसी जगह है जहां करीब 94 फ़ीसदी आपराधिक मामले अनसुलझे ही हैं।
पड़ताल से साफ हो गया कि यह वीडियो मध्यप्रदेश का नही है। वायरल हो रहे सन्देश में किया जा रहा दावा गलत है।
Tools Used
- InVID
- Google Search
- Twitter Advance Search
- Facebook Search
Result- False
यदि आप किसी दावे का सच जानना चाहते हैं, किसी तरह की प्रतिक्रिया देना चाहते हैं या हमारे किसी फैक्ट चेक को लेकर शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो हमें +91-9999499044 पर व्हाट्सएप या checkthis@newschecker.in. पर ईमेल करें. आप हमारे Contact Us पेज पर जाकर वहाँ मौजूद फॉर्म भी भर सकते हैं.